ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

पोटिया चौक में हुई कार्रवाई:भारी विरोध के बीच 42 अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

आयुक्त एवं एसडीएम ने स्वयं उपस्थित रहकर हटवाया अतिक्रमण

दुर्ग | नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटिया चौक से पुलगांव जाने वाली मार्ग पर हल्के वाहनों के साथ ही भारी वाहनों की भी काफी अधिक आवाजाही बढ़ी है।साथ ही आसपास घनी आबादी है।सड़क किनारे ठेले,खोमचे सहित बांस बल्ली के छप्परों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं एडीएम हरिवंश सिंह मिरी टीम के साथ उपस्थित रहकर पोटिया चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

भवन अधिकारी गिरीश दीवान,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन,पुलगांव टीआई पुष्पेंद्र भट्ट,यातायात टीआई यश करण घ्रुव, प्रभारी बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,मुकेश चन्द्राकर,अमित कुमार सहित पुलगांव एवं पद्मनाभपुर पुलिस बल नगर निगम की टीम की मौजूदगी में पोटिया कला चौक शासकीय हॉस्पिटल के आस-पास एवं पोटिया चौक क्षेत्र व शराब भट्टी सहित सड़क किनारे लगभग 42अतिक्रमण कब्जे जैसे ठेले, खोमचे और बांस-बल्ली के छप्परों को भी जेसीबी से  हटाया गया।कार्रवाही के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।

नगर निगम ने पोटिया चौक से मिनी माता चौक जाने वाले मार्ग के बीच दर्जनों दुकानों के सामने से सड़क के दोनों किनारे पर बाँस बल्ली, टिन शेड से किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया. दुकान के बाहर दुकानदारों द्वारा टीन शेड स्वयं हटा लेने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी गई। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने निगम के कार्य में सहयोग दिया। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी। सड़क घेरकर व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों और रोड किनारे चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो से अपील की गई है कि वे अपना सामान हटा लें। निगम द्वारा सामान हटाने के साथ-साथ सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button