ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

अंधविश्वास के चलते चाचा ने 3 वर्षीय भतीजी की हत्या की, शव चूल्हे में डाला

जशपुर | जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सगे चाचा ने अपने भाई की 3 वर्षीय बेटी की बली दे दी।

आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) ने अपनी मासूम भतीजी खुशी का सिर धड़ से अलग कर उसे बली चढ़ा दिया और शव को चूल्हे में डाल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अपने भाई से विवाद भी करता था। पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रामप्रसाद ने अंधविश्वास के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई ऐसा व्यक्ति आया होगा, जो जादू-टोना या अंधविश्वास को बढ़ावा देता था और उसने रामप्रसाद को नरबलि देने के लिए उकसाया। इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button