ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

दुर्ग |  जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शनिवार को प्रातः 9 बजे जिला अस्पताल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले में पदभार संभालने के बाद जिला अस्पताल का यह पहला निरीक्षण है।

इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं डॉक्टरों की सभी ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वार्डाें में भर्ती मरीजों से उपचार के संबंध में रु-ब-रु चर्चा भी की। कलेक्टर सिंह ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया

और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीज को मिल रहे दवाइयों का भी निरीक्षण किया।

साथ ही सिविल सर्जन को रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. एच.एस. साहू, डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button