ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
भिलाई

टैक्स जमा नहीं करने पर 5 घरों का नल कनेक्शन कटा, 9 लोगों को अल्टीमेटम

रिसाली |  बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर टीम डुंडेरा पहुंची। यहां पर 5 घरों में पेय जल आपूर्ति के लिए दिए कनेक्शन विच्छेद की प्रक्रिया पूरी की गई।
रिसाली निगम संपत्ति कर विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जल कर और संपत्तिकर समेत यूजर चार्ज की राशि कई लोग निर्धारित समय पर जमा नहीं करते। राशि जमा नहीं करने पर नोटिस भी दिया गया।
समय पर राशि जमा नहीं करने की वजह से राशि हजारों में पहुंच गई है। वसूली के लिए समय भी दिया गया। इसके बाद भी करदाताओं द्वारा हठ धर्मिता किए जाने पर डुंडेरा के दो वार्डो में नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की गई। टीम के सदस्यों ने लोकेश्वर प्रसाद साहू, राजू लाल,खेमू राम साहू, जोईधो राम व कृष्ण कुमार के घर में दिए पेय जल आपूर्ति बंद की गई।
रिसाली बस्ती में इन्हें अल्टीमेटम 
राधेश्याम कोर्राम 33600, येशु राम देशमुख 33600, राम नारायण 15000, प्रमोद कुमार 14400, सोमेश कुमार दुबे 14400, ताम्रध्वज मार्कण्डेय 11400, अरविंद कुमार मिश्रा 10600, कोमल लाल साहू 8800 समेत केकती बाई को 8058 रुपए जमा करने की मोहलत दी गई है। राशि जमा नहीं करने पर नल विच्छेद की करवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button