ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

रसगुल्ला नहीं मिला तो मचाया कहर: युवक की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के रिसेप्शन में रसगुल्ला नहीं मिलने पर हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

क्या है मामला?

यह घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र की है, जहां गांव के सामुदायिक भवन में शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में 20 वर्षीय सागर ठाकुर और नाबालिग आरोपी के बीच रसगुल्ला नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया, लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया।

5 बार चाकू घोंपने का आरोप

झगड़े के दौरान नाबालिग ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सागर ठाकुर के पेट में चार से पांच बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सागर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाने में जाकर किया सरेंडर

हत्या करने के बाद नाबालिग मौके से फरार हो गया। कुछ घंटों बाद उसने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और चाकू से वार करने की बात कबूल की। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ एक अन्य नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।

पीड़ित परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

सागर ठाकुर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button