ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम जोधपुर के महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

लोकार्पण के बाद कलेक्टर त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रसोई कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र के सुव्यवस्थित संचालन तथा सभी हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पूर्व में केंद्र निजी भवन में संचालित हो रहा था। वर्तमान में केंद्र में 23 बच्चे एवं 3 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें नियमित रूप से विभागीय सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कलेक्टर ने बच्चों की पोषण स्थिति, सीखने-सिखाने की गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली।

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ग्रामीणों ने नवीन भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण में शिक्षा एवं पोषण सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र में आंगनबाड़ी गतिविधियों के संचालन को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button