ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, बिलासपुर में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे बिलासपुर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम राज्य के विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं के शुभारंभ और नींव रखने से संबंधित है। प्रधानमंत्री मोदी कई योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं, जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह के साथ-साथ बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी रजनीश सिंह भी मौजूद थे।

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं, और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे राज्य में विकास के नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button