ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

पुलिस को बड़ी सफलता, आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पाटन पुलिस को आबकारी एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 04 जून 2025 को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी महेन्द्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू दुर्ग और थाना पाटन पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम फुण्डा स्थित महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस बाड़ी में दबिश दी थी। रेड कार्यवाही के दौरान वहां से मध्यप्रदेश निर्मित 500 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (4500 बल्क लीटर), 3 वाहन, 9 मोबाइल फोन और प्लास्टिक सीट समेत कुल ₹62,40,000 मूल्य का माल बरामद किया गया था।

इस मामले में प्रथम चरण में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट, 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चालानी कार्रवाई की गई थी। वहीं अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

लगातार तलाश के बाद थाना पाटन पुलिस ने फरार आरोपी महेन्द्र कुमार वर्मा पिता भीखम लाल वर्मा उम्र 52 वर्ष, निवासी देवादा, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.) को आज गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button