ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

दुर्ग में मकान में लगी भीषण आग: 40 से अधिक मुर्गियां जिंदा जलीं, एक लाख से अधिक कैश खाक

दुर्ग | दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत बानबरद गांव में बीती रात एक मकान आग लग गई। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि उसके अंदर 40 से अधिक मुर्गियां जिंदा जल गईं।

मकान मालिक का कहना है कि मकान में एक लाख रुपए से अधिक कैश रखा था वो भी जलकर राख हो गया है। नंदिनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना बीती देर रात बानबरद गांव की है। यहां राहुल निषाद के घर में आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम को तत्काल रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने वहां पहुंचते ही जलते हुए घर की आग को बुझाने का काम शुरू किया।

आग काफी तेज थी, लपटें चारों ओर से निकल रही थीं। इसलिए बड़ी सावधानी पूर्वक उसके अंदर घुसा गया और पानी व फोम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद 5-6 अग्निशमन गाड़ी पानी का उपयोग करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग लगी या फिर लगाई गई। आग बुझाने में अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम, अग्निशमन कर्मी डीवहार सिंह, धर्मेंद्र बंजारे, उमाशंकर ने भी अच्छा कार्य किया।

आग के बीच घर के अंदर से निकाला भरा गैस सिलेंडर

फायर मैन नागेश मार्कंडेय ने बड़ी बहादुरी से घर के अंदर घुसकर आग के बीच से भरे गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। यदि वो नहीं निकाला जाता तो बड़ा ब्लास्ट हो सकता था और वो कई घरों को अपनी चपेट में ले लेता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button