ब्रेकिंग
जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम बालोद की बेटी सीमा ने मुंगेली में लहराया परचम, कर्तव्यनिष्ठा से जीता सम्मान तहसील कार्यालय पाटन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी,60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव मिलन... स्वतंत्रता दिवस-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,राय... 15, अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के सभी पाठकों सभी देशवासियों ... छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल,
रायपुर

हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर के मकान पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख नगद, कीमती जेवर, लग्जरी वाहन व हथियार जब्त

रायपुर | थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज एक महत्वपूर्ण प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की पतासाजी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाठागांव स्थित उसके ‘साईं विला’ मकान की तलाशी के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर से सर्च वारंट प्राप्त किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तेलीबांधा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04 जून 2025 को मकान की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, आभूषण, दस्तावेज और अवैध हथियार जब्त किए गए।

तलाशी में बरामद प्रमुख सामग्री:

  • 35,10,300 नकद
  • 734 ग्राम सोने के जेवरात,
  • 125 ग्राम चांदी के जेवरात
  • 3 लग्जरी वाहन: बीएमडब्ल्यू (CG 04 LC 1111), थार (CG 04 PA 0017), ब्रेजा (CG 04 NS 1917)
  • आई-पैड, लैपटॉप, सीपीयू, एटीएम कार्ड, चेक बुक, डीवीआर, नोट गिनने की मशीन
  • जमीनों के दस्तावेज व लेन-देन संबंधी रजिस्टर
  • 5 लोहे की तलवारें, 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाज़ी कारतूस

इस कार्रवाई के तहत अवैध हथियार रखने के मामले में थाना पुरानी बस्ती में आर्म्स एक्ट के तहत पृथक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button