ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है, इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा

दुर्ग| नगर पालिक निगम में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया।तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नये आयुक्त सुमित अग्रवाल को प्रभार सौंपा।आयुक्त अग्रवाल का निगम में स्वागत करने के लिए आला अधिकारी मौजूद रहें।सभी अधिकारी/कर्मचारियो ने आयुक्त को बधाई दी।महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बगले एफ 4 पंहुचे. इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

बता दे कि आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है।इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रुप मे पदस्थ रहे है।पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।उन्होंने निगम अधिकारियों/कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यो की जानकारी ली।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें।उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर निगम कार्यालय की विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से परिचय एवं कार्यों की जानकारी ली।

कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्थापना शाखा प्रभारी आर.के. बोरकर,लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,स्वेता महलवार,प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नगर निगम नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है, इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। निगम के किसी भी समस्याओं तथा निगम के हित के कार्यों को लेकर उन्होंने सीधे संवाद करने अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button