ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने संभाला पदभार,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सौंपा चार्ज

दुर्ग।नगर पालिक निगम में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया।तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नये आयुक्त सुमित अग्रवाल को प्रभार सौंपा।

आयुक्त  अग्रवाल का निगम में स्वागत करने के लिए आला अधिकारी मौजूद रहें।सभी अधिकारी/कर्मचारियो ने आयुक्त को बधाई दी।महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बगले एफ 4 पंहुचे. इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

बता दे कि आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है।इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रुप मे पदस्थ रहे है।पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।उन्होंने निगम अधिकारियों/कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यो की जानकारी ली।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें।उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर निगम कार्यालय की विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से परिचय एवं कार्यों की जानकारी ली।

कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्थापना शाखा प्रभारी आर.के. बोरकर,लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,स्वेता महलवार,प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नगर निगम नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है, इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। निगम के किसी भी समस्याओं तथा निगम के हित के कार्यों को लेकर उन्होंने सीधे संवाद करने अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button