ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
Uncategorizedदुर्ग

आत्मनिर्भरता में किया मदद

साजा / गजेन्द्र निर्मलकर जी वार्ड 13 नगर पंचायत साजा जिला बेमेतरा के रहवासी है। स्वभाव में सज्जनता और सरलता इनका बड़ा हथियार है । छोटे से किराना व्यवसाय से जुड़कर अपने घर वालों का भरण पोषण करते है ।

समय बड़ा कठिन था जब सभी को कोविड -19 काल के बाद आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, इस संक्रमण काल से इनका भी व्यवसाय और आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई ऐसे में अपनी छोटी सी किराना दुकान में सामग्री को बढ़ाने के लिये पैसे की आवश्यकता थी ।

फिर इनको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में प्रचार प्रसार से पता चला। योजना के बारे मे संपूर्ण जानकारी हेतु ये नगर पंचायत साजा गए वहां से जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन किया। बैंक ऑफ बड़ौदा से इनको प्रथम किश्त 10000 रु ऋण सन् 2022 मे मिला। फिर पुनः पुराना ऋण भुगतान कर सामग्री को बढ़ाने के लिए 20000 रु के लिए आवेदन किया दूसरी किश्त दिसंबर 2023 में प्राप्त हुआ।

योजना अन्तर्गत लाभान्वित और मार्गदर्शन लेकर आज इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सहयोग प्राप्त हुआ है वर्तमान समय में ये अपनी आजीविका स्तर को बढ़ाने के लिये अपने ऋण को नियमित भुगतान कर रहे है और योजना का अन्य लाभ भी उठा रहे है।

ये आत्मनिर्भर व्यक्ति है,जिनको स्वनिधि से सशक्त होने का साहस मिला,इनका परिश्रम अन्य पथ विक्रेता  लिए आदर्श स्रोत है। नगर पंचायत साजा और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग से योजना में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग हेतु इन्होंने प्रधानमंत्री जी और मुख्य मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

साथ ही नगर पंचायत साजा निकाय के सभी पथ विक्रेता जो योजना से अब तक नही जुड़े है,उनको इस योजना से जुड़कर लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button