ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
छत्तीसगढ़भिलाई

गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिकारियों पर साधा निशाना

भिलाई। गणेश पंडाल में वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली के मामले को लेकर भिलाई नगर निगम की कार्रवाई पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने निगम के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता की गई और बाद में इसे लेकर प्रचार किया गया।

मुकेश वर्मा के अनुसार, 22 सितंबर को सेक्टर-10 स्थित गणेश पूजा पंडाल में अवैध पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने शाम के समय मौके का निरीक्षण किया। उनके मुताबिक, निरीक्षण के दौरान समिति की ओर से दोपहिया और चारपहिया वाहनों से 10, 20 और 30 रुपये तक की राशि वसूले जाने की बात सामने आई।

वर्मा का दावा है कि निगम की टीम ने पार्किंग शुल्क वसूली में इस्तेमाल की जा रही पांच कट्टा रसीदें जब्त कीं। हालांकि, उनका आरोप है कि इसके बाद समिति या कथित तौर पर राशि वसूलने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और केवल हिदायत देकर टीम वापस लौट गई।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

लोजपा नेता ने कहा कि यदि मौके पर अनधिकृत पार्किंग शुल्क वसूली पाई गई थी, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के बजाय केवल खानापूर्ति की गई और बाद में समाचार पत्रों में कार्रवाई की खबर प्रकाशित कराकर झूठी वाहवाही लेने का प्रयास किया गया।

वर्मा ने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से अवैध वसूली करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है। उन्होंने निगम प्रशासन से गलत तरीके से राशि वसूलने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि निगम के अधिकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें केवल प्रचार के माध्यम से अपनी उपलब्धियां बताने से बचना चाहिए। वर्मा ने पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली की आलोचना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button