ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त फैसला: चाईनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने पर कार्रवाई तय

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में नागरिकों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चाईनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नायलोन, सिंथेटिक या किसी भी प्रकार के धारदार पतंग धागे के निर्माण, भंडारण, बिक्री, वितरण और उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध वर्ष 2017 से प्रभावी है और इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

जानलेवा साबित हो रहा चाईनीज मांझा

पर्यावरण संरक्षण मंडल के अनुसार चाईनीज मांझे के कारण लगातार गंभीर हादसे सामने आए हैं। कई बार यह दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के गले या हाथ में उलझकर गंभीर चोट का कारण बनता है। कई मामलों में इसकी वजह से जान तक चली गई है। खासतौर पर पतंगबाजी के दौरान यह बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है।

पक्षियों और पर्यावरण को भारी नुकसान

यह मांझा केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी अत्यंत घातक है। पेड़ों और बिजली के तारों में फंसा मांझा पक्षियों के पंख काट देता है या उन्हें जाल में फंसा कर मौत के मुंह में धकेल देता है। नायलोन से बना होने के कारण यह लंबे समय तक नष्ट नहीं होता और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति चाईनीज मांझे का निर्माण, बिक्री या उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल ने आम लोगों से अपील की है कि पतंग उड़ाने के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग करें। साथ ही बच्चों को चाईनीज मांझे के खतरों के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button