ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़बालोद

प्रशासन पर सवाल: बालोद में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में अलग-अलग गांवों में कुत्तों के हमलों से 10 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें बच्चों के भी शामिल होने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नारागांव क्षेत्र में अचानक कुत्तों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें आठ ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पास के नर्रा गांव में भी दो लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। अचानक हुए इन हमलों से गांवों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपने बच्चों को घरों में बंद करने को मजबूर हो गए।

इलाज में आई मुश्किलें
घायल ग्रामीणों को तत्काल गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां जरूरी एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। हालात को देखते हुए कुछ घायलों को बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य को बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया। सभी घायलों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद प्रशासन ने गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है। मुनादी के जरिए लोगों को सावधान किया जा रहा है कि वे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और समूह में ही आवाजाही करें। वहीं ग्रामीणों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और टीकाकरण जैसी स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button