ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : धमतरी में ट्रिपल मर्डर, 8 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। भोयना स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट में रायपुर से कार में आए तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, यह ढाबा रेत माफिया के लगातार आना-जाना के लिए कुख्यात है। घटना से पहले ढाबे में मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान रायपुर से पहुंचे तीन युवक भी इस झगड़े में शामिल हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल हत्या के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button