ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

उड़ीसा से गांजा लेकर भिलाई नगर आये तीन तस्कर सहित दो स्थानीय तस्करो को पकड़ने मे मिली सफलता

भिलाई नगर | मादक पदार्थो के अवैध कारोबार , नशीली दवाईयों , गांजा तस्करी , खरीदी / बिक्री जैसे सुखे नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिये जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा निर्देश दिया गया है | जिसके परिपालन मे सुखनंदन राठौर (रापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं सत्य प्रकाश तिवारी (रापुसे.) नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व मे टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था |

टीम द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों / संदेहियों के उपर सतत निगरानी रखी जा रही थी , पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये थे इसी दौरान दिनांक 21.04.2025 दिन सोमवार को विशेष सूत्रो से सूचना प्राप्त हुआ कि, हास्पिटल सेक्टर निवासी सोनु ठाकुर अपने साथियों के साथ एक सफेद रंग के मारुति 800 कार मे नशीला पदार्थ (गांजा) की खरीदी बिक्री करने हेतु महाराणा प्रताप भवन के पीछे रेलवे स्टेशन रोड सीनू डेली नीड्स सेक्टर 07 भिलाई के पास एकत्र होकर मारुति 800 वाहन मे बैठा हुआ है |

जिसकी सूचना पर टीम द्वारा एनडीपीएस. एक्ट के प्रावधानो के मुताबिक मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाकर, गवाहन को थाना तलब कर ,हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की कार मे बैठे सोनु ठाकुर , सोम चंदेल , दिलीप कुमार भोई , प्रेमराजकुमुरा , कोडरधर पात्रो को पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा बताया गया कि, कोदड़धर पात्रा अपने साथी प्रेमराज कुमुरा एवं दिलीपचंद भोई के साथ मिलकर गांजा को अलग अलग थैले मे रखकर ट्रेन से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन आता था जिसे लेने के लिये सोनु ठाकुर एवं सोम चंदेल आकर कार से उतई लेकर जाते थे जिसके बाद उतई एवं भिलाई मे विक्रय कर देते थे |

आरोपीगणो के द्वारा उड़िसा से लाये गये गांजा कार मे रखकर रेलवे स्टेशन भिलाई नगर के पास कार मे बैठकर खरीदी बिक्री का हिसाब किताब करना करने हेतु एकत्रित होना बताया गया जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की मारुति 800 कार क्रमांक CG 07 ZD 3848 के अंदर रखे एक सफेद रंग की बोरी के अंदर अलग अलग 07 पैकेट मे रखे मादक द्रब्य गांजा 07.48 किलोग्राम बोरी सहित व शुद्ध गांजा वजनी 07.055 किलोग्राम एवं मादक पदार्थ खरीदी बिक्री के नगदी रकम 2400 रुपये 06 नग मोबाईल फोन ,एक एटीएम कार्ड एक पेन कार्ड एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जुमला कीमती 135000 रुपये को इनके संयुक्त कब्जे से जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर विधिवत अपराध क्रमांक 161/2025 धारा 20(ख), 27(क ) एनडीपीएस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर अग्रीम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है | उक्त कार्यवाही मे सउनि. राजेशमणी सिंह प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह , रोशन सिंह आर. गजेन्द्र साहू, हेमेन्द्र कुर्रे , इसरार अहमद , तोषण चन्द्राकर , मनोज महोबे की उल्लेखनीय भुमिका रही है |

गिरफ्तार आरोपी की सुची – 1 सोनु ठाकुर पिता तुलसी ठाकुर उम्र 34 साल साकिन सेक्टर 09 हास्पिटल सेक्टर सड़क 10, क्वाटर नं. 04 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग
2 सोम चंदेल पिता जैन लाल चंदेल उम्र 28 साल साकिन वार्ड क्र. 17 मिलपारा राकेश किराना , बस स्टैंड के पास उतई थाना उतई जिला दुर्ग
3 दिलीप चंद भोई पिता साधु राम भोई उम्र 28 साल साकिन मकान नं. 104 मानीकेरा पोष्ट मानीकेरा तह. व थाना एम. रामपुर जिला कालाहाण्डी उडिसा मो. नं.
4 प्रेमराज कुमुरा पिता बीपिन्द्र कुमुरा उम्र 36 साल साकिन डोमकार्लाकुंटा तह. व थाना एम. रामपुर जिला कालाहाण्डी उडिसा उडिसा मो. नं.
5 कोदड़धर पात्रा पिता गजिन्द्र पात्रा उम्र 29 साल साकिन ग्राम मानीकेरा पोष्ट मानीकेरा तह. व थाना एम. रामपुर उडिसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button