ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

15 लाख बकाया पर निगम का सख्त एक्शन, होटल मालवा सीलिंग की कार्रवाई

दुर्ग/आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम का राजस्व अमला बड़े बकायादारों एवं बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में शहर के मालवा होटल पर आज बड़ी कार्रवाई की गई।निगम रिकॉर्ड के अनुसार मालवा होटल पर लगभग 15 लाख रुपये का कर वर्षों से बकाया है। इसके अलावा होटल द्वारा बिना वैध विज्ञप्ति/व्यवसाय लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था।

बकाया कर वसूली एवं नियमों के उल्लंघन को लेकर राजस्व अमला आज सीलिंग की कार्रवाई करने मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।होटल प्रबंधन की ओर से बकाया राशि जमा करने के लिए समय की मांग की गई, जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार तत्काल भुगतान या वैधानिक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बकाया कर नहीं चुकाने वाले एवं बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने पर सीलिंग, जुर्माना एवं विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।आयुक्त ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे समय पर करों का भुगतान करें एवं आवश्यक लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय संचालित करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button