ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

सशक्त एप की मदद से दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों पर लगातार सख्ती की जा रही है। सशक्त एप की मदद से एक बार फिर दुपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2026 को प्रार्थिया ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 07 BD 3682, सफेद रंग) चोरी हो गई है। प्रार्थिया 7 जनवरी को सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-10 भिलाई स्थित एक मकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर घरेलू काम के लिए अंदर गई थी। करीब आधे घंटे बाद बाहर निकलने पर स्कूटी मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, तब थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सशक्त एप के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की और सेक्टर-10 भिलाई निवासी अंशुल सैनी (18 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जप्त कर ली। पुलिस ने आरोपी को 14 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़े करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button