ब्रेकिंग
दुर्ग से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरियों का बड़ा जत्था,बोलबम के जयघोष से गूंजा स्टेशन परिसर,देवघर... स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, गैस रिसाव पर दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, एक घंटे में यातायात बहाल किया गया जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम बालोद की बेटी सीमा ने मुंगेली में लहराया परचम, कर्तव्यनिष्ठा से जीता सम्मान तहसील कार्यालय पाटन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी,60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव मिलन... स्वतंत्रता दिवस-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,राय... 15, अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के सभी पाठकों सभी देशवासियों ...
छत्तीसगढ़भिलाई

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,

दुर्ग, 15 अगस्त 2026/ नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महापौर  अलका बाघमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयुक्त मोहेंद्र साहू सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महापौर  अलका बाघमार ने शहर एवं प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम परिवार के अधिकारी-कर्मचारियों में बहुत सहनशीलता है और वे अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को लेकर गंभीर रहते हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारी शहर की मूलभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही नगर निगम की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने नगर निगम के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

महापौर ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्य और समर्पण से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में आयुक्त मोहेंद्र साहू, जलकार्य प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन, सांस्कृतिक विभाग प्रभारी  हर्षिका संभव जैन,रामचंद्र सेन, एल्डरमेन तुलसी साहू,अनूप सोनी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर ने कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, एस.के. केवलानी, पंकज साहू, विनोद मांझी, राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार किया।

समारोह के दौरान निगम अधिकारी-कर्मचारियों में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button