ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया संवाद “हम सभी का मानवीय जीवन मानव सेवा के लिए होना चा... रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन - सुरेंद्र कौशिक

दुर्ग  : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके पश्चात भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर  अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  उषा टावरी,  चंद्रिका चंद्राकर एवं  माया बेलचंदन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हम सभी को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, कार्यालय मंत्री आसिफ अली सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित मन की बात प्रभारी संतोष सोनी प्रवक्ता रितेश शर्मा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव सह प्रभारी अविनाश राजपूत आईटी सेल सह संयोजक उमेश गिरी, कार्यालय प्रभारी मदन बढई संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत संजय शुक्ला प्रीति राजपूत अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर कौशल साहू, बंटी चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा अनिकेत यादव वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी रत्नेश चंद्राकर अमजद अली मनोज अग्रवाल बाबा ब्रह्म भट्ट, अमर भोई शरद अग्रवाल, ज्योति चंद्राकर नवीन साहू अमित पटेल वीरेंद्र तन्ना दिनेश्वरी तुरकर क्षमा तिवारी मनीष भंडारी ताम्रध्वज साहू आशीष खंडेलवाल प्रशांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button