ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं से 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने घरेलू महिलाओं को विभिन्न फाइनेंस बैंकों से लोन दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेमा गोस्वामी (55 वर्ष), निवासी रेशने आवास, नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 05, सुपेला, को रायपुर के मंगल बाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, नेमा गोस्वामी पिछले दो महीनों से कम पढ़ी-लिखी और जरूरतमंद घरेलू महिलाओं को अपना निशाना बना रही थी। वह नेबफिन्स लिमिटेड बैंक, उज्जीवन बैंक, स्वस्ति बैंक, बंधन बैंक, आशीर्वाद बैंक, बेल स्टार बैंक, स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्टिटोश बैंक, आईडीएफसी बैंक और मुथूट फाइनेंस जैसी संस्थाओं से महिलाओं के नाम पर लोन निकलवाती थी। लोन की किस्तें खुद चुकाने का झांसा देकर वह महिलाओं से नगद रकम अपने पास रख लेती थी और फिर फरार हो जाती थी।

पीड़ित महिलाएं आरोपी के झांसे में आकर बीमारी, इलाज और पारिवारिक खर्च के बहाने रकम देती थीं। इस प्रकार आरोपी ने करीब 15,00,000/- रुपए की ठगी की। पीड़िता पूर्णिमा चौहान की शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 853/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेमा गोस्वामी को रायपुर के मंगल बाजार इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव, उपनिरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय, आरक्षक राजू राणा, दुर्गेश सिंह राजपूत और महिला आरक्षक ममता वासनिक की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button