ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में पहुंचे विधायक रिकेश सेन, एक घंटे में न्यायालय में लगवाए 12 एसी

दुर्ग| वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने आज दुर्ग जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के संबंध में चर्चा की और उनसे समर्थन मांगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में बाधा डालते हैं और अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाते हैं।

चुनावों से रुकते हैं विकास कार्य – विधायक सेन

विधायक सेन ने कहा, “देश में बार-बार चुनाव होने से न केवल विकास कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र भी चुनाव में उलझ जाता है। इससे देश की प्रगति धीमी पड़ जाती है। वन नेशन वन इलेक्शन ही इसका व्यावहारिक समाधान है।”

कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने बताई गर्मी की समस्या

दुर्ग जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन, महासचिव रविशंकर सिंह, और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विधायक को बताया कि भीषण गर्मी के चलते कोर्ट में आने-जाने वाले लोग और वकील बेहद परेशान हैं। उन्होंने कोर्ट परिसर में 15 एयर कंडीशनर लगाने की मांग रखी।

विधायक सेन की तत्परता, एक घंटे में पहुंचे 12 एसी

विधायक सेन ने स्पष्ट किया कि यदि एसी विधायक निधि से देना हो तो इसमें प्रक्रिया के कारण 2-3 महीने का समय लग सकता है। चूंकि यह तत्काल राहत का मामला है, इसलिए उन्होंने कुछ सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों से जनसहयोग मांगा। इसका असर यह हुआ कि एक घंटे के भीतर कोर्ट परिसर में 12 एयर कंडीशनर पहुंचा दिए गए।

इंस्टालेशन की जिम्मेदारी अधिवक्ता संघ को सौंपी

विधायक सेन ने इन एसी के इंस्टालेशन की जिम्मेदारी अधिवक्ता संघ को सौंपते हुए कहा कि वे हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं। अधिवक्ताओं ने विधायक की त्वरित पहल पर आभार व्यक्त करते हुए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button