ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायगढ़

ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप तनिष्क में दिनदहाड़े 4.25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़:शहर के प्रतिष्ठित तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सोने की चेन चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में आया और करीब 4.25 लाख रुपये की चेन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, **रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में एक युवक क्षितिज अग्रवाल (27 वर्ष) अपनी कार से पहुंचा। उसने शोरूम के कर्मचारियों से सोने की चेन दिखाने की बात कही। जब कर्मचारी ने उसे चेन दिखाई, तो वह अचानक चेन लेकर दिनदहाड़े कार से फरार हो गया।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह ने बताया कि चोरी हुई सोने की चेन की कीमत करीब 4.25 लाख रुपये  है। घटना के बाद कर्मचारियों ने तुरंत सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी शहर के एक बड़े होटल संचालक का बेटा है, और घटना को दबाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

सिटी कोतवाली प्रभारी थाना प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 309 और 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इस घटना से शहर में व्यापारियों और ज्वेलरी शोरूम संचालकों के बीच चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button