ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
व्यापर

Gold Price Update: धनतेरस पर चमका बाजार, आने वाले महीनों में और बढ़ेगी चमक

नेशनल डेस्क: देशभर में धनतेरस के साथ ही त्योहारी सीजन ने बाजारों में जबरदस्त रौनक ला दी है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसी बीच सोने और चांदी के आसमान छूते दामों ने लोगों को हैरान कर दिया है। सर्राफा बाजार में कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़त यहीं थमने वाली नहीं है — बल्कि दिवाली और 2026 की शुरुआत तक सोने-चांदी दोनों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

सोने-चांदी के भावों में नई छलांग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर सोना 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची है। रिपोर्ट का अनुमान है कि दिवाली (20 अक्टूबर) के दिन इनकी कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।

2026 की शुरुआत तक जारी रह सकती तेजी

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारत में सोने की कीमतें अगले कुछ महीनों में और बढ़ सकती हैं। इसके पीछे कई प्रमुख वजहें हैं—

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी
  • वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी
  • त्योहारों और शादी के सीजन में घरेलू मांग का बढ़ना
  • क्या रहेगा 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत का ट्रेंड

विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल 2025 के अंत तक सोने के दाम ₹1.20 लाख से ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकते हैं। यदि रुपये में और गिरावट आती है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ती रहीं, तो 2026 की पहली छमाही में यह ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

रिपोर्ट बताती है कि आने वाले महीनों में रुपये की विनिमय दर ₹87–₹89 प्रति डॉलर तक जा सकती है, जिससे आयातित सोना और महंगा होगा। वहीं, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सोने को एक “सुरक्षित निवेश विकल्प” के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा—

  • केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद
  • गोल्ड ETF में निवेशकों की दिलचस्पी
  • चीन और जापान जैसे एशियाई देशों से बढ़ती मांग
    भी इस तेजी के पीछे अहम कारण माने जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का पूर्वानुमान

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण परिषद (GJC) के संस्थापक सदस्य अनंथा पद्मनाभन के मुताबिक, आने वाले महीनों में सोने की कीमतें ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि “केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और एशियाई बाजारों में बढ़ती मांग से कीमतों में यह ऐतिहासिक उछाल देखने को मिल रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button