ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

मामूली विवाद में हुआ खूनी हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले के ग्राम घोटवानी में बंदर को भगाने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना 23 अगस्त 2025 को दिन में उस समय घटी, जब थान बाई पति पंचू वर्मा और उनकी पड़ोसन के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के बाद पंचू वर्मा ने अपने बेटे पप्पू वर्मा, जो रायपुर में रहता है, को फोन कर बुलाया।

पप्पू वर्मा दो गाड़ियों में अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और पीड़िता के घर में घुसकर महिलाओं को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और बाल पकड़कर अपमानित किया। इस दौरान पीड़िता के बाएं हाथ पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • पंचू वर्मा, निवासी ग्राम घोटवानी
  • संगम मेश्राम, निवासी प्रेमनगर गुडियारी, रायपुर
  • राकेश वर्मा, निवासी पंचरीकला थाना परपोडी, जिला बेमेतरा
  • प्रभात चंदेल, निवासी पंचरीकला थाना परपोडी, जिला बेमेतरा

मामले में अपराध क्रमांक 132/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2)76, 190, 191(2), 191(3), 331(2), 351(2), 118 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला अजमानतीय होने से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button