ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
रायपुर

रायपुर स्मार्ट सिटी को सुगम्य शहरों की पहल में देश के शीर्ष 10 स्मार्ट शहरों में मिली जगह

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में चुना गया है।

100 स्मार्ट शहरों में से 10 शहरों का चयन किया गया है। रायपुर उनमें से एक है।

अन्य 9 शहर लखनऊ, वाराणसी, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जबलपुर, सागर, सतना, बेलगावी हैं। विगत 8 जनवरी को इस पहल का शुभारंभ और सम्मान समारोह नई दिल्ली में राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुआ,

जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल कपूर भी शामिल थे।

इस पहल के तहत दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुगम्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शहरों की मदद की जाएगी।

रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं

शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में 100 स्मार्ट शहरों में से 10 स्मार्ट शहरों के चयन में सम्मिलित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है

एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button