ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ऑपरेशन विश्वास के तहत महिला गिरफ्तार, 1.28 किलो गांजा बरामद

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। थाना उतई पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोरातराई नहर रोड गौरा चौक स्थित एक बिरयानी दुकान में महिला द्वारा गांजा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसका नाम ममता महिलांगे (26 वर्ष), निवासी गौरा चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई बताया गया।

तलाशी के दौरान महिला की दुकान से एक पीले रंग के थैले में 1.280 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही एक पुराना सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

आरोपिया के पास अवैध मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2025, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव चंद्राकर, दिलीप सिदार तथा महिला आरक्षक बिंदु भाले और पूजा सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button