ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

दिल्ली के पास आया भूकंप, झटके महसूस होते ही बाहर निकले लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार झटके सुबह करीब 7:01 बजे दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई और इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी।

झटके हल्के होने के कारण किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। हालांकि कंपन महसूस होते ही कुछ लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। दरअसल पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ खाती हैं तो ऊर्जा निकलती है, जिससे धरती हिलती है और भूकंप आता है।

आमतौर पर कम तीव्रता वाले भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन तेज झटकों की स्थिति में इमारतों को क्षति पहुंचने और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए भूकंप के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button