ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

फाइटर जेट क्रैश: धमाके से कांपा इलाका, खेतों में लगी आग, पायलट समेत दो की मौत

रतनगढ़ (चूरू) | राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र से बुधवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। राजलदेसर कस्बे के पास एक फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना से जुड़ा बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो उन्होंने खेतों से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठते देखा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विमान का मलबा कई एकड़ खेतों में फैला हुआ है और वहां आग भी लग चुकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। चूरू के जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना, एसपी और अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर जा रहे हैं।

प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी, हालांकि आग की तीव्रता के कारण वे अधिक सफल नहीं हो सके।

सेना की रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। जैसे ही टीम मौके पर पहुंचेगी, इलाके को पूरी तरह सील कर जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मलबा हटाने और आग पर काबू पाने के लिए विशेष उपकरणों की सहायता ली जाएगी।

फिलहाल विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वायुसेना और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किए जाने की संभावना है।

इलाके में डर और मातम का माहौल
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। आसपास के इलाकों में भी लोग सहमे हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे, जिन्हें प्रशासन ने दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button