ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

कॉमेडी वीडियो को लेकर चर्चित यूट्यूबर अमलेश नागेश विवादों में, जातीय भावनाएं आहत करने का आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्मों और यूट्यूब पर चर्चित कॉन्टेंट क्रिएटर अमलेश नागेश इन दिनों एक कॉमेडी वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में पोस्ट किए गए इस वीडियो के संबंध में रायपुर एसपी कार्यालय में उनके खिलाफ जातीय और धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

क्या है मामला?

यह वीडियो हाल ही में प्रोड्यूसर सतीश जैन और मोहित साहू के बीच सोशल मीडिया पर हुई बहस पर आधारित बताया जा रहा है। अमलेश नागेश ने इसे “रोस्ट वीडियो” के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें व्यंग्य और तंज का प्रयोग कर उस बहस की झलक दिखाई गई थी। वीडियो में एक फिल्म के संदर्भ में “शौचालय निर्माण” जैसे संवाद को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसे कुछ लोगों ने सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ माना।

शिकायत में क्या कहा गया?

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में अमलेश ने जातिगत संकेत दिए, जिससे एक विशेष समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका दावा है कि यह सिर्फ हास्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं का अपमान था।

समर्थन और विरोध दोनों पक्ष सक्रिय

वहीं, सोशल मीडिया पर और कलाकार समुदाय के बीच इस मामले को लेकर मतभेद हैं। कई लोग इसे कॉन्टेंट की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ते हुए, इसे अनावश्यक रूप से विवादित बताया है। उनका कहना है कि अमलेश ने किसी का नाम नहीं लिया, और यह विवाद मात्र सांकेतिक व्याख्या का नतीजा है।

अब आगे क्या?

फिलहाल पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है और यह तय किया जा रहा है कि यह मामला आईटी एक्ट या किसी अन्य धाराओं के तहत आता है या नहीं। जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

फेसबुक पर सतीश जैन और मोहित साहू के बीच बहस

उसी बहस पर आधारित अमलेश नागेश का व्यंग्यात्मक वीडियो

‘डोली लेके आजा’ टीम ने फिल्म के संदर्भ और डायलॉग पर जताई आपत्ति

वीडियो में स्पष्ट नाम न होने के बावजूद मानी गई सांकेतिक टिप्पणी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button