ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
भिलाई

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू – महापौर – महापौर और सभापति पहुंचे पुरैना

रिसाली | रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा ने बंद पड़े सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है। महापौर और सभापति केशव बंछोर समेत महापौर परिषद के सद्स्य पुरैना पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण कार्यो की समीक्षा की।

महापौर सबसे पहले पुरैना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बन रहे सामुदायिक भवन पहुंचे। शासन स्तर पर 20 लाख स्वीकृत किया गया है। कुछ माह से निर्माण कार्य बंद होने की शिकायत मिलने पर महापौर शशि अपने परिषद के सद्स्यों के साथ पुरैना पहुंची थी।

स्थानीय पार्षद और नागरिकों से चर्चा करने के बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्य बंद होने का सही कारणों का पता लगाकर वे निर्माण कार्य शुरू कराने सार्थक पहल करेंगी। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश सिंह, परमेश्वर कुमार, ममता यादव, डाॅ. सीमा साहू, पार्षद रंजीता बेनुआ, पार्वती महानंद आदि उपस्थित थे।

पहले पहुंची अस्पताल
निर्माण कार्य का निरीक्षण करने से पहले महापौर और उनकी टीम अस्पताल पहुंची। प्रभारी डाॅक्टर से चर्चा की। वही महापौर ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से बातचीत की। बाद में उत्कल नगर में बने भवन को भी देखा। सभापति केशव बंछोर ने छूटे हुए कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पार्षद करे टैक्स जमा करने प्रेरित
महापौर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर ने पुरैना भ्रमण के दौरान स्थानीय पार्षदों से कहा कि निगम का कोष बढ़ाने में प्रयत्न करे। उन्होंने नागरिकों को जल कर और संपत्तीकर, यूजर चार्ज जमा करने आम नागरिकों को प्रेरित करने कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button