ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

हुड़को क्षेत्र में उद्यान, तालाब, स्टेडियम एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किए-आयुक्त।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह निगम क्षेत्र में हो रहे कार्यो का औचक निरीक्षण कर रहे है। प्रतिदिन अलग-अलग जोन क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर रहे है |

और वहां पर चल रहे सफाई व्यवस्था को देख रहे है एवं जानकारी प्राप्त कर रहे है। साथ ही क्षेत्र के उद्यानों, तालाबों, स्टेडियम, सड़को पर लगे लाईट व्यवस्था का माॅनिटर्रिंग भी कर रहे है।

जो भी आवश्यक निर्देश है, अधिकारियो को शीध्र दे रहे है। निगम आयुक्त आज सुबह हुड़को श्रीराम चैंक के आस-पास के उद्यानों को देखने पहुंचे। उन्होने अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्यानों में लगाये गये पौधो में पानी की सिंचाई किया जाए,

बंद पड़े नल को चालू किया जाए, बिछाए गये पाईप लाईन का संधारण कराए। उसके बाद हुड़को स्थित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर वहां की सफाई कराने एवं टूटे हुए गेट का संधारण कराने को कहा, जिससे स्टेडियम में जानवर एवं असामाजिक तत्व अंदर न आए।

वहां से होकर हुड़को तालाब का निरीक्षण किए तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन हेतु कुण्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आस-पास के नागरिक पूजा सामग्री को उसी में डाले। जिससे तालाब साफ-सुथरा रहे एवं जो स्ट्रीट लाईट बंद पड़े है|

उसका शीध्र संधारण करने के निर्देश दिए। अंत में शहीद कौशल स्मारक का निरीक्षण किये जहां स्मारक में लगाए गये टाइल्स टूट गये है|

उसे बदलने के साथ वहां पर लगे पौधो में पानी की सिंचाई करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, उपअभियंता दीपक देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button