ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़रायपुर

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू

31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

रायपुर : देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2027 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों हेतु 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से ऐसे व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है, जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा, खेल, लोक प्रशासन या अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय और विशिष्ट योगदान दिया हो।

नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के अनुरूप तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक आवेदक और संस्थाएं पद्म पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश तथा ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल,https://awards.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। पद्म पुरस्कार देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button