ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

छावनी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी राज सिंह उर्फ राम शंकर उर्फ राजेश गिरफ्तार

भिलाई । छावनी थाना क्षेत्र में कल रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राम शंकर उर्फ राजेश के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जप्त कर लिया है, जिसे आरोपी ने वारदात के बाद छुपा दिया था।

आज आरोपी को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

छावनी क्षेत्र में हुई इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी निष्पक्षता और सख्ती से जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button