ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

छत्तीसगढ़ी फिल्म “जानवी” की शूटिंग में पहुंचे फिल्म प्रमोटर विकास यादव, भिलाई में चल रहा है निर्माण कार्य

भिलाई। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आयाम देने के लिए बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “जानवी” की शूटिंग इन दिनों भिलाई में जोरों पर चल रही है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने प्रमोटर विकास यादव ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर कलाकारों और निर्माण टीम का उत्साहवर्धन किया।

फिल्म के निर्माता मोहित कुमार साहू हैं, जबकि निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं अनुभवी निर्देशक धर्मेंद्र चौबे। यह फिल्म एक पारिवारिक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कहानी पर आधारित है, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को विशेष रूप से दर्शाया जा रहा है।

फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा –

“छत्तीसगढ़ी फिल्मों का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है। ‘जानवी’ जैसी फिल्मों से क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिलेगी। मैं मोहित साहू जी और धर्मेंद्र चौबे जी को बधाई देता हूं, जो इस तरह की गुणवत्ता पूर्ण फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।”

“जानवी” फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है और इसका निर्माण पूरी तरह छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकेशनों पर किया जा रहा है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और यह फिल्म छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button