ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

प्रशिक्षणार्थियों ने मिनीमाता चौक में स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

दुर्ग| सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक से लेकर पुलगांव क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, पीआईयू कुणाल,राहुल,शासकीय आईटीआई प्रिंसिपल- ए के टेम्भेकर, प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक-ए ए मंसूरी, सहयोगी प्रशिक्षण अधिकारी बी कुमार,राजीव सिंह कलचुरी, बृजेश जांगड़े, निमीष दुबे,डी के देवांगन एवं शासकीय आईटीआई के समस्त स्टाप एवं सफाई कर्मचारी सहित 200 से अधिक बच्चो ने सड़क पर झाड़ू लगाकर  स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी।अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें। इसको लेकर हमें शपथ लेने के साथ-साथ निर्णय लेना होगा कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय भी दूंगा। इस विचार के साथ-साथ गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार भी करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए नगर निगम सफाई कर्मी,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,शहर क्षेत्र के स्कूलों,सामाजिक संस्था सहित सफाई कर्मचारी मिलकर जागरूक करते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button