ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
बालोद

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली का तार टूटने से 7 लोग झुलसे

बालोद। देशभर में  विजयादशमी की धूम है। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का त्योहार मना रहे हैं। वहीं, देश के कई जगहों पर शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है। तो कहीं देवी मां को विदाई दी जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कंवर गांव में दशहरा पर्व के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से 7 से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को ICU में रखा गया है। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, गुरुर ब्लॉक के कंवर गांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान देवी देवताओं की डांग-डंगनी निकालते वक्त डंगनी गांव के बिजली के तार से टकरा गई, जिससे तार टूटकर लोगों पर गिर गया। इससे वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कंवर थाना प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि गांव में माता और ज्वारा विसर्जन हो रहा था। उस दरमियान जो देवी-देवताओं की डांग डंगनी निकाली गई थी वह गांव के बिजली के तार से टकरा गई और बिजली का तार टूट कर लोगों पर गिर गया। जिससे बच्चे समेत 7 लोगों घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।  वहीं एक की हालत नाजुक है, जिसने डांग पकड़ी थी। इस घटना की जांच की जा रही है ताकि हादसे के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button