ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

सुशासन तिहार में एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का होगा निराकरण

दुर्ग | राज्य शासन के निर्देश पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिक्षित करना,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और सीधा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनो से संवाद स्थापित करना है।तीन चरणों में आयोजित किया जावेगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सुशासन तिहार-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी को नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सुशासन तिहार की प्रथम चरण दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 के संपादन हेतु निम्नांकित अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुक्त द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासन की मार्गदर्शी निर्देशों से अधिकारियों को अवगत करते हुए। नगर निगम मुख्यालाय पेटी की स्थापना, बोरसी जोन कार्यालाय और आदित्य नगर जोन कार्यालय में एक-एक समाधान पेटी रखने के निर्देश दिए है, ताकि जो आवेदक प्रत्यक्ष रूप से अपना आवेदन न दे सके वे समाधान पेटी के माध्यम से अपनी समस्या बता सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत् ऑपरेटर की भी ड्यूटी लगाई गई एवं तत्काल अभियान के बारे में उन्हे प्रशिक्षण दिया जाए।

8 अप्रैल समाधान शिविर का आयोजन समय 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। शिविरों में से लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और सीधा संवाद स्थापित करना है।

-सुशासन तिहार का आयोजन तीन चरणों में होगा:

1 ) पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

2) दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

3) तीसरे व अंतिम चरण में 5 से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button