ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

महापौर और प्रभारी ने राजस्व एवं बाजार विभाग के कामकाज की समीक्षा,मैदानी स्तर पर कर्मचारियों को समय-सीमा में कार्य करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम के महापौर  अलका बाघमार और राजस्व व बाजार प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर, वित्त – लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने डाटा सेंटर में राजस्व विभाग व बाजार विभाग के कामकाज की समीक्षा,मैदानी स्तर पर कर्मचारियों को समय-सीमा में कार्य करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश।

-समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 38 करोड़ हुए वसुली के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी को बधाई दी:

महापौर  अलका बाघमार ने कहा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 करोड़ वसुली करने के लिए राजस्व अधिकारी को कार्य योजना तैयार करने निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि 30 अप्रैल 2025 तक वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स जमा करने के लिए 1 माह की अवधि बढ़ाई गई है।

जिसका लाभ अधिक से अधिक करदाता उठाये ताकि अनावश्यक पैनल्टी से बच सके,30 जून 2025 तक 15 करोड़ वसुली करने लक्ष्य दिया गया है।महापौर व प्रभारी ने कहा राजस्व वसूली में बढ़ोतरी हेतु रि-असिसमेन्ट करने युद्धस्तर पर कार्य करने की बात कही।ऑनलाइन पेमेंट से भुगतान करने हेतु सॉफ्टवेयर में अपडेट करके प्रचार करें।

महापौर  अलका बाघमार व राजस्व व बाजार प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर ने लोगो से अपील कर कहा स्पेरो के किसी भी कर्मचारी को टैक्स की राशि न दे।टैक्स की राशि केवल निगम के अधिकृत सहायक राजस्व निरीक्षक या निगम परिसर के टैक्स काउंटर में राशि जमा कर टैक्स का रसीद प्राप्त कर सकते है।

समीक्षा के दौरान महापौर व बाजार व राजस्व प्रभारी ने बाजार अधिकारी से दुकानों का किराया,दुकानों की बिकी/ प्रीमियम भवन,विज्ञापन होर्डिंग्स से आय के अलावा पार्किंग/पशु पंजीयन,प्रदर्शनी कर यूजर चार्जेस सहित अन्य पर समीक्षा कर रिपोर्ट जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान वित्त लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता व बाजार अधिकारी संजय ठाकुर,राजस्व अधिकारी आरके बोरकर,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,संजय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,राजू लाल चन्द्राकर सहित राजस्व व बाजार विभाग अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button