ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

आज फिर चला निगम का बुलडोजर,मोती कम्प्लेक्स के सामने से हटाए गए दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण

दुर्ग | नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज कार्रवाही के दूसरे दिन भी अमले ने इंदिरा मार्केट,मोती कम्प्लेक्स के सामने पुराना सिटी कोतवाली की दीवार से लगी जूते,चप्पल व कपड़ा,मोबाइल दुकान सहित अन्य तथा इसके ठीक बाजू में तहसील क्वार्टर से लगाकर अतिक्रमण कर स्थारित कर ली गई जूता, चप्पल सहित अन्य कपड़ा व मोबइल रिचार्ज दूकानों को हटाने की कार्रवाई करते हुए इस मार्ग के दोनों तरफ की सड़के खाली करा ली गई है। व्यवसाईगण मोती कम्प्लेक्स सड़क क्षेत्र लगभग 65 दूकानों के कब्जाधारी जेसीबी की डर से खुद होकर हटाने लगे है।

बाजार अधिकारी शुभम गोईर एवं अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार सहित टीम अमला द्वारा लाउड स्पीकर पर व्यापारियों को लगातार चेतावनी दे रहे है।दूकानों में रखे इत्यादि बिक्री के सामानों को दुकानदार द्वारा अपने घरों में भेजने तथा बांस बल्ली राड,लोहे की सेट,पान ठेला,चाय दुकान और त्रिपाल लगाकर बना ली गुमटियों व दूकानों टीन सेट को कटर से काटकर एवं अन्य चीजों को भी स्वयं निकलना शुरू कर दिया।लगातार दूकानें हटाने की कार्रवाई जारी रहा।इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दीवान ,बाजार विभाग ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव सहित टीम अमला मौजूद रहे।

नगर निगम के कार्रवाही के मौके पर बाजार अधिकारी शुभम गोइर एवं अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर ने कहा है कि जब दूकानदार स्वयं दूकानें हटा रहे तो निगम अनावश्यक तौर पर उन्हें क्षति पहुंचाने की मंशा नहीं रखता। उन्हें दूकान हटाने का पूरा समय दिया जा रहा है। इधर किसी भी परिस्थिति का सामना करने शासन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।इंदिरा मार्केट मोती कम्प्लेक्स कार्रवाही स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नगर निगम, दुर्ग थाना पुलिस और निगम अधिकारी/कर्मचारी अमला परिस्थितियों पर नजर लगाये हुए है।

आज नगर निगम अमले एवं प्रभारी बाजार एवं राजस्व अधिकारी शुभम गोईर और परमेश्वर के नेतृत्व आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही इंदिरा मार्केट,मोती कम्प्लेक्स में जारी रहा। इससे यातायात भी काफी सुगम हो सकेगा।अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रखी जायेगी। इंदिरा मार्केट से आगे फरिश्ता काम्पलेक्स होते हुए श्रीशिवम और ग्रीन चौक सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की जायेगी, दोनों तरफ के अतिक्रमण हटाये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button