ब्रेकिंग
सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन
छत्तीसगढ़

दुर्ग न्यूज: नेवई थाना क्षेत्र में 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने निवेश के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, जहां MCX कंपनी में निवेश पर हर माह 3 से 7 प्रतिशत लाभ का लालच देकर लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

निवेश के नाम पर रची गई ठगी की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी एवं अन्य लोगों को फर्जी बांड पेपर देकर MCX कंपनी में निवेश कराने का झांसा दिया और छलपूर्वक अपने खातों में कुल 49 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। पीड़ितों की शिकायत पर नेवई थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 409 एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले आरोपी पहले ही जेल में बंद

जांच के दौरान इस प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रकाश चंद्र पाढ़ी को पुलिस ने 25 सितंबर 2025 को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद से वह केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है।

दूसरा आरोपी संबलपुर जेल से लाया गया दुर्ग

इसी मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संतोष कुमार आचार्य (44 वर्ष) निवासी भानुपाली, जिला संबलपुर (ओडिशा) को लेकर जानकारी मिली कि वह एक अन्य अपराध में सर्किल जेल संबलपुर में बंद है। माननीय न्यायालय की अनुमति के बाद दुर्ग पुलिस आरोपी को संबलपुर से दुर्ग लाई और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर, उनि सुरेन्द्र तारम, आर. 612 हेमंत नेताम एवं आर. 1603 रवि बिसाई की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: संतोष कुमार आचार्य
उम्र: 44 वर्ष
पता: भानुपाली, जिला संबलपुर, ओडिशा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button