ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डाइट के प्राचार्य को किया सम्मानित

रायपुर | राज्यपाल  रमेन डेका ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान आज उत्कृष्ट कार्य के लिए डाइट के प्राचार्य  जे.पी. पुष्प को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शॉल और फल से सम्मानित किया।  पुष्प के कार्यकाल में दो बार कक्षा 12वीं के विद्यार्थी टॉप-10 में स्थान बनाने में सफल हुए। इस विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्राप्त हुए। शिक्षकीय कार्य, सेना तथा प्रशासनिक सेवा के क्षेत्रों में भी इस विद्यालय से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय स्थान अर्जित किया है।

पुष्प के कार्यकाल में पूरे विकासखंड के विद्यार्थी इस विद्यालय में अध्ययन के लिए आकर्षित थे। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए कार्यक्रम संपन्न किए जाते थे। उस समय 2500 विद्यार्थियों की विशाल दर्ज संख्या के लिए शिक्षकों की व्यवस्था करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना तथा व्यक्तित्व विकास का कार्य करना बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

जे.पी. पुष्प वर्तमान में डाइट पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। यहां भी जिले के आकांक्षी युवकों के लिए निशुल्क कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। साथ ही एनइपी 2020 के अंतर्गत तीन जिले-मुंगेली, बिलासपुर तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एफएलएन हेतु मार्गदर्शन, कठपुतली नृत्य, डाइट में संसाधनों की व्यवस्था, उल्लास कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, मिनी बॉटनिकल गार्डन का विकास, डाइट परिसर का ईसीसीई की थीम पर साज-सज्जा करना, शिक्षकों के लिए टीईटी मार्गदर्शन कक्षाओं का आयोजन करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य इनके द्वारा किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 1997 से 2013 तक हायर सेकेण्डरी विद्यालय जैजैपुर में प्राचार्य पद पर रहते हुए उन्होंने विद्यालय को नवाचारी कार्यों में गतिशील बनाए रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button