ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

लाटरी निकालकर 15 हितग्राहियों को प्रदान किया गया पीएम आवास, महापौर बाघमार की पहल से लोगों के चेहरे मुश्कान

दुर्ग | नगर पालिक निगम  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत माँ कर्मा,गणपती विहार,गोकुल नगर पुलगांव,सरस्वती नगर व पोटिया कला में निर्मित फ्लैट आवास हेतु कुल 15 हितग्राही पात्र पाए गए।पात्र हितग्राहियो के आवास आवंटन हेतु डाटा सेंटर खुली लाटरी पद्धति से आवासों को आबंटित किया गया।

आबंटन के दौरान अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य शेखऱ चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर के साथ कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम व हितग्राहियों की उपस्थिति में एक-एक कर सभी 15 पात्र हितग्राहियो को आवास आबंटन पत्र प्रदान किया गया।महापौर बाघमार की पहल से आबंटन पत्र प्राप्त कर सभी हितग्राही के चेहरे पर मुश्कान आई,हितग्राहियों के चेहरे की रौनकता उनके उल्लास को दर्शित कर रहा था। मौके पर हितग्राहियों के खिले हुए चेहरे साहज़ ही देखने को मिला।

लॉटरी के दौरान महापौर बाघमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत 11 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी किया गया।

प्रमाण पत्र जारी करने के पश्चात सभी हितग्राहियो को हिदायत दिया गया कि वे जल्द से जल्द निर्धारित अवधि में अपना मकान बना लेवे ताकि 32850 का अतिरिक्त लाभ उन्हें मिल सके!

महापौर नें सभी हितग्राहियो का अभिवादन किया और नये आवास में प्रवेश हेतु शुभकामनाये दिए। हितग्राहियो नें भावुक मन से हर्ष और उल्लास के साथ जल्द से जल्द अपने सपनों का आशियाना में शिफ्ट होने की इच्छा जाहिर की।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आवास प्रेरक सचिन ताम्रकार, प्रितेश वर्मा, क्लर्क रामदास साहू व अन्य स्टाफ इत्याडी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button