ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में चोरी का मामला सुलझा: 03 आरोपी गिरफ्तार, 08 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद

दुर्ग | खुर्सीपार थाना क्षेत्र में घटित एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से करीब 8 लाख 10 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एसीसीयू टीम और थाना खुर्सीपार पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई।

शहर में बढ़ते चोरी के मामलों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमान के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके के संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मामले की तह तक पहुंची।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 अक्टूबर 2024 को खुर्सीपार निवासी प्राची नामक व्यक्ति दशहरा कार्यक्रम के लिए घर से बाहर गया हुआ था। वापसी पर उसने देखा कि उसके घर में ताला टूटा हुआ था और आलमारी से सोने-चांदी के पुराने जेवरात चोरी हो गए थे। इस पर खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्थानीय युवक एस. बौमस, अपने कुछ साथियों के साथ चोरी के जेवरात बेचने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और मौके से तीन आरोपियों – एस. बौमस, किशन कुमार और गौरव विलियम – को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना में शामिल होने और जेवरात अपने-अपने हिस्से में रखने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी, नेकलेस, झुमके, चैन, रानी हार, ब्रेसलेट समेत अन्य जेवरात बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 8 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में एसीसीयू टीम के आर. सगीर खान, विजय शुक्ला, राकेश बौधरी, गणेश अन्ना, रिन्यू सोनी, मावेश पटेल, गुगीत निर्मलकर और अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. एस. बीनस पिता अनिल, उम्र 20 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी, दुर्ग।
  2. किशन कुमार पिता करण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी, दुर्ग।
  3. गौरव विलियम पिता शेखर विलियम, उम्र 19 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी, दुर्ग।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि चोरी के इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button