ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धोखाधड़ी कर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के वाहन किराए के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अभियुक्त लोकेश नेताम और स्वपनिल शिंदे बार-बार प्रार्थी के कार्यालय विठ्ठलपुरम, भिलाई में आकर खुद को रूलबर्ड वाइट साफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर की बड़ी खदानों में ट्रक लगाने का लालच देते थे।

इन दोनों ने अपने सरकारी संपर्कों और कंपनियों से “पक्के टेंडर” दिलाने का झांसा देते हुए प्रार्थी की 6 हाईवा ट्रकों को कोरबा के कुसमुंडा माइन में लगाने की बात कही और प्रत्येक ट्रक का मासिक भाड़ा ₹2,40,000 तय किया। इस हिसाब से एक महीने का कुल किराया ₹14,40,000 बनता है।

ठगी का तरीका:

10 जनवरी 2025 को दोनों आरोपी भिलाई-3 में प्रार्थी से मिलकर ट्रक लेकर चले गए। लेकिन महीनों तक कोई भुगतान नहीं किया। लगातार टालमटोल करते रहे और फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया।

प्रार्थी द्वारा जब उनके पते पर गाड़ियों की मांग का पत्र भेजा गया, तब पता चला कि दोनों ने दिए गए पते भी झूठे बताए थे। पूछताछ और जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से योजनाबद्ध धोखाधड़ी की।

गिरफ्तारियां और धाराएं:

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर अपराध क्रमांक 242/2025, धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के अंतर्गत न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान: इस सफल और त्वरित कार्रवाई में,निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज (थाना प्रभारी),उप निरीक्षक सुभाष लाल,आरक्षक बंटी सिंह (क्र. 648),आरक्षक राजकुमार सिंह (क्र. 773) ,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button