ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

लूट की घटना का खुलासा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता! तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

थाना खुर्सीपार  | 17 जून 2025 को प्रार्थी विनोद कुमार, पिता स्व. सदाशिव राव, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार भिलाई, अंग्रेजी शराब दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने चाकू की नोंक पर हमला कर ₹300 लूट लिए और फरार हो गए।

इस संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 118/2025, धारा 309(6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी एवं पूछताछ:
थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के निर्देशन में की गई सघन तलाश व पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद ₹300 नकद व चाकू बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शेखर गुप्ता, पिता – संजय गुप्ता, उम्र – 20 वर्ष
    निवासी – तिहा नाल, एचसीएल कॉलोनी, खुर्सीपार
  2. मज्जी कुमार, पिता – बी. नागु, उम्र – 19 वर्ष
    निवासी – शिवाजी नगर, अटल आवास, खुर्सीपार
  3. आफताब अंसारी, पिता – मकबूल अंसारी, उम्र – 19 वर्ष
    निवासी – अटल आवास, खुर्सीपार
  •  पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

निरीक्षक वंदिता पनिकर, थाना प्रभारी, खुर्सीपार

प्र. आरक्षक आनंद तिवारी

आरक्षक चुमुक सिन्हा

आरक्षक शैलेश यादव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button