ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

रोजगार मेले में आज युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर, पीएम मोदी देंगे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र

नई दिल्लीनरेन्द्र मोदी शनिवार को देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 19वें रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान वे युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला देशभर के 47 शहरों में लगाया जाएगा। सरकार के अनुसार अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

इस रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें मुख्य रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित कई केंद्रीय संस्थान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पटना में कार्यक्रम का आयोजन दानापुर रेल परिसर में किया गया है, जहां रेलवे और अन्य विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

सरकार का कहना है कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि देश के युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button