ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 49.88 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 9 कार्याें के लिए 49 लाख 88 हजार 694 रूपए स्वीकृत किया गया है।

विधायक  ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चंदखुरी अंतर्गत वार्ड 05 एवं 06 में सीसी रोड निर्माण एवं ग्राम पंचायत पीसेगांव अंतर्गत इंदिरा चौक से कोमल देशमुख घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख  रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत अण्डा में भिखारी यादव घर से पप्पू महर घर तक वार्ड 14 में एवं उतरा साहू घर से पुनीत चंद्राकर घर तक वार्ड 17 में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 3.10-3.10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत बोरई अंतर्गत गायत्री मंदिर 3 से भरतदास वैष्णव घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 19 हजार 859 रूपए, ग्राम पंचायत मचांदुर अंतर्गत जगदीश साहू 4 के घर से सुंदर यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख 99 हजार 571 रूपए,

ग्राम पंचायत खोपली अंतर्गत डीही सांस्कृतिक मंच दशहरा मैदान के सामने एवं पूरन देशलहरे के घर से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए क्रमशः 6 लाख 99 हजार 570 रूपए एवं 4 लाख 99 हजार 694 रूपए तथा

ग्राम पंचायत कुथरेल अंतर्गत शास. मद से निर्मित सार्वजनिक भवन में चेकर टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button